भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान को एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा: बजट में वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (हैदराबाद) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए एक 'एग्रीकल्चर एक्सेलरेटर फंड' स्थापित करेगी। गौरतलब है कि सीतारमण अपना लगातार 5वां बजट पेश कर रही हैं।