भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का डिज़ाइन किससे प्रेरित है?
टी20 विश्व कप-2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की 'वन ब्लू जर्सी' नामक नई टी20I किट रविवार को लॉन्च की गई। पिछली जर्सी से हल्के नीले रंग वाली नई जर्सी के डिज़ाइन में ट्रायंगल व पेटल शामिल हैं। किट स्पॉन्सर एमपीएल स्पोर्ट्स के अनुसार, ट्रायंगल फैन्स की ऊर्जा व उत्साह को दर्शाते हैं जबकि पेटल बीसीसीआई लोगो से प्रेरित हैं।