भारतीय खगोलविदों ने सूर्य से भी गर्म 8 दुर्लभ तारों का पता लगाया

पुणे स्थित नैशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिज़िक्स (एनसीआरए) के खगोलविदों ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में 8 रेडियो तारों की खोज की है जो सूर्य से भी गर्म हैं। एनसीआरए के अनुसार, ये तारे एक दुर्लभ श्रेणी 'एमआरपीज़' (मेन सिक्वेंस रेडियो पल्स एमिटर्स) से संबंधित हैं और इनका पता जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) से चला।