भारतीय खिलाड़ियों ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने के बाद 'काला चश्मा' पर किया डांस

आईसीसी ने पहली बार खेले गए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ियों के मैदान में 'काला चश्मा' पर डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आईसीसी ने कैप्शन लिखा, "मैदान पर और मैदान के बाहर (दिल जीतते खिलाड़ी)।" एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "सभी लड़कियों पर गर्व है।"

Load More