भारतीय गानों को लिप-सिंक करने वाले किली को तंज़ानिया में भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित

तंज़ानिया में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय गानों को लिप-सिंक करने वाले किली पॉल को सोमवार को सम्मानित किया। तंज़ानिया में भारत के उच्चायुक्त बिनाया प्रधान ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "तंज़ानिया के मशहूर कलाकार किली पॉल ने भारत में लाखों दिलों को जीता है।" प्रधान ने किली पॉल को 'खास मेहमान' बताया।