inshorts

भारतीय चाय: मस्क के 'आपकी पसंदीदा चाय कौन सी है?' सवाल पर रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमिट्री रोगॉज़िन के स्पेसX के सीईओ एलन मस्क को अपने घर पर आमंत्रित करने के बाद मस्क ने उनसे पूछा, "आपकी पसंदीदा चाय कौन सी है?" इसके जवाब में रोगॉज़िन ने कहा, "मेरी दादी की पसंदीदा भारतीय चाय से शुरू करते हैं!" वहीं, रोगॉज़िन ने ट्विटर पर भारतीय चायपत्ती की तस्वीर भी शेयर की है।