भारतीय टीम ने नए साल की पूर्व संध्या पर देखी 'पुष्पा: द राइज़', जश्न की तस्वीरें वायरल
दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ को लेकर मौजूद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नए साल की पूर्व संध्या पर फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' देखी। खिलाड़ियों के नए साल का जश्न मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हम आशा करते हैं कि नए साल में सभी खुश रहें।"