भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ईश्वर पांडे ने इंटरनैशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ईश्वर पांडे ने सोमवार को इंटरनैशनल और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके 33 वर्षीय पांडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने 2007 में इस शानदार यात्रा की शुरुआत की थी...और तब से लेकर अब तक मैदान के अंदर और बाहर...हर पल का आनंद लिया है।"