भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के पिता का हुआ निधन

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के पिता तिलक यादव का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को नागपुर में 74 साल की उम्र में निधन हो गया। मूलतः उत्तर प्रदेश के पडरौना निवासी तिलक वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में अपनी नौकरी के सिलसिले में नागपुर (महाराष्ट्र) शिफ्ट हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि वह पहलवान भी रहे थे।

Load More