भारतीय दूतावास की गुज़ारिश पर हंगरी में यूक्रेन से आए छात्रों को खाना मुहैया करा रहा इस्कॉन
इंटरनैशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने बताया है कि भारतीय दूतावास की गुज़ारिश के बाद उसके सदस्य हंगरी में यूक्रेन से आए छात्रों को खाना और पानी मुहैया करा रहे हैं। बकौल इस्कॉन, यूक्रेनी शरणार्थियों को भी खाना व पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं, यूक्रेन से हंगरी पहुंचे 240 भारतीय एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आ गए हैं।