भारतीय दूतावास ने यूक्रेन के माइकोलाइव बंदरगाह में फंसे 52 भारतीय नाविकों को निकाला

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के माइकोलाइव बंदरगाह पर फंसे 75 भारतीय नाविकों में से 52 को निकाल लिया गया। दूतावास ने कहा, "लेबनान के दो और सीरिया के तीन नाविकों समेत कुल 57 नाविकों को निकाला गया।" बकौल दूतावास, मार्ग संबंधी दिक्कतों से बाकी के 23 नाविकों को निकालने में बाधा आई है।