inshorts

भारतीय नेता पर हमले की साज़िश रच रहा आईएस का आत्मघाती हमलावर रूस में पकड़ा गया

रूसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने कहा है कि उसके अधिकारियों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक आत्मघाती हमलावर को हिरासत में लिया है जो भारत में हमले की साज़िश रच रहा था। बकौल रूस, हमलावर ने 'भारत के सत्तारूढ़ प्रतिनिधियों में से एक के पास आत्मघाती हमला कर आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई' थी।