भारतीय नौसेना के जहाज़ से ओडिशा में वीएल-एसआरएसएएम का किया गया सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने चांदीपुर (ओडिशा) तट से भारतीय नौसेना जहाज़ से एक वर्टिकल-लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को उनके प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा, "इस सफलता...से हवाई खतरों के खिलाफ...भारतीय नौसेना के जहाज़ों की रक्षा क्षमता...और बढ़ेगी।"