भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है: नौसेना दिवस पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हम भारतवासियों को अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से देश की रक्षा की है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "देश को भारतीय नौसेना के शौर्य, साहस और प्रतिबद्धता पर गर्व है।"