भारतीय न्यायपालिका जल्द होगी पेपरलेस: दिल्ली एचसी के एक भवन के उद्घाटन पर किरण रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट के एक भवन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि हमारी न्यायपालिका जल्द पेपरलेस होगी। रिजिजू ने कहा कि इस संबंध में वह जल्‍द भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक टीम से मिलेंगे। उन्‍होंने कहा, "न्यायपालिका के डिजिटल होने से परिणाम तेज़ी से आएंगे।"