भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को इलाज के लिए नेपाल से लाया जा सकता है दिल्ली
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू के एक रिश्तेदार ने बताया है कि मालू के शरीर में संक्रमण फैल रहा है इसलिए इलाज के लिए उन्हें नेपाल से दिल्ली लाने की योजना बनाई जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है कि मालू को कब अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी और कब उन्हें दिल्ली लाया जाएगा।