भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकार की मौत पर बिहार के मुख्य सचिव व डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने बिहार के पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता बुद्धिनाथ झा की मौत के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। पीसीआई अध्यक्ष जस्टिस सी.के. प्रसाद ने झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर चिंता जताई। पुलिस इस मामले में एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।