भारतीय मसालों में गाय का गोबर-मूत्र होने के दावे वाले यूट्यूब वीडियो हटाए गूगल: दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को निर्देश दिया है कि भारतीय मसालों में गाय के गोबर-मूत्र होने के दावे वाले वीडियोज़ यूट्यूब पर फिर नज़र आने पर हटाए जाएं। कोर्ट ने कहा, "यूट्यूब पर उपलब्ध ऐसे वीडियो...से लोगों को प्रभावित किया जा रहा है।" गूगल के वकील ने कहा कि कोर्ट के पिछले निर्देश के बाद ऐसे वीडियोज़ हटा दिए गए।