भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को कैंटरबरी में दूसरे वनडे में 333/5 का स्कोर बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा वनडे टोटल दर्ज किया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 18 चौके और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 143*(111) रन बनाए। महिला वनडे क्रिकेट में यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी है।