भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने वेटलिफ्टिंग कोच से की सगाई, शेयर की तस्वीरें

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने परफॉरमेंस कोच व वेटलिफ्टिंग कोच अर्जुन होयसला से सगाई कर ली है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन ने कैप्शन लिखा, "और, उन्होंने 'हां' कहा।" अर्जुन ने कर्नाटक की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक मैच खेला है और कर्नाटक प्रीमियर लीग में शिवमोगा लायंस का प्रतिनिधित्व भी किया है।