भारतीय महिला टीम ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया की लगातार 26 वनडे जीत का सिलसिला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लगातार 26 वनडे मैच जीतने के सिलसिले को तोड़ दिया है। सीरीज़ 1-2 से गंवाने वाली भारतीय टीम ने आखिरी वनडे में 265-रन का लक्ष्य हासिल किया जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिलाओं का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है।