अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सीडब्ल्यूजी-2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हुए क्लॉक विवाद पर माफी मांगी है। बकौल एफआईएच, "शूटआउट गलती से काफी जल्दी शुरू हुआ (घड़ी तैयार नहीं थी)...इसके लिए माफी...घटना की गहन समीक्षा होगी।" पहली पेनल्टी में विफल रहे ऑस्ट्रेलिया को गलती के कारण दोबारा मौका मिला था।