inshorts

भारतीय मीडिया में चल रही भयावह खबरें और चिंता बढ़ा रही हैं: यूक्रेन में भारतीय छात्र

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र अर्पित कटियार के अनुुसार, उनके परिजन रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंका को लेकर चिंतित हैं और 'भारतीय मीडिया के एक धड़े में चल रही भयावह खबरें इसे और बढ़ा रही हैं'। छात्रों के मुताबिक, भारत से यूक्रेन छोड़ने के निर्देश देरी से आए और अब टिकटों के दाम बहुत बढ़ चुके हैं।