भारतीय मूल का बच्चा बना एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने वाला सबसे कम उम्र का सिंगापुरी नागरिक

भारतीय मूल का एक 6 वर्षीय बच्चा नेपाल में 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने वाला सबसे कम उम्र का सिंगापुरी नागरिक बन गया है। ओम मदन गर्ग नाम के इस बच्चे ने अक्टूबर में अपने माता-पिता के साथ 10 दिन की यात्रा और 65 किलोमीटर की ट्रेकिंग कर यह रिकॉर्ड बनाया है।