पुलिस ने बताया है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाईस्कूल के पार्किंग लॉट में एक युवक ने भारतीय मूल के 18-वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महकप्रीत सेठी के रूप में हुई है। स्कूल के प्रिंसिपल ने पुष्टि की है कि पार्किंग में लड़ाई हुई थी लेकिन मृतक स्कूल का छात्र नहीं था।