ट्विटर में इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष भारतीय मूल के संदीप पांडे 10-साल से अधिक समय बाद कंपनी छोड़कर फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में शामिल हो रहे हैं। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदीप मेटा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग टीम के साथ काम करेंगे। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने पांडे के कंपनी छोड़ने की पुष्टि की है।