भारतीय मूल के 72-वर्षीय डॉक्टर कृष्ण सिंह को स्कॉटलैंड में 35 साल से अधिक समय में 48 महिला मरीज़ों के यौन शोषण का दोषी पाया गया है। सिंह पर किस करने, गलत तरीके से छूने और भद्दे कमेंट करने के आरोप लगाए गए थे। 2018 में एक महिला द्वारा शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।