भारतीय मूल के प्रतिद्वंदी को हराकर तीसरी बार लंदन के मेयर बने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान

लंदन में पाकिस्तानी मूल के सादिक खान ने शनिवार को रिकॉर्ड तीसरी बार मेयर पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने 43.8% वोट शेयर के साथ 10,88,225 वोट हासिल किए और उनके खिलाफ भारतीय मूल के बिजनेसमैन तरुण गुलाटी चुनाव मैदान में थे। जीत के बाद लेबर पार्टी के खान ने कहा, "मैं यहां लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा।"