भारतीय मूल के सिख ड्राइवर की यूएस में की गई पिटाई, वीडियो में गिरती दिखी पगड़ी

अमेरिका में भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसमें न्यूयॉर्क में जेएफके इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बाहर एक शख्स ड्राइवर से गाली-गलौच करता व उन्हें पीटता दिख रहा है जिस दौरान उनकी पगड़ी गिर जाती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि झगड़ा क्यों हुआ था।