केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के पहले पॉड होटल का उद्धाटन किया। इस होटल में क्लासिक पॉड्स, प्राइवेट पॉड्स और महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अलग पॉड्स समेत 48 कमरे हैं। यात्रियों के लिए पॉड होटल का किराया 12 घंटे के लिए ₹999 और 24 घंटे के लिए ₹1,999 होगा।