भारत के 22-वर्षीय रेसिंग ड्राइवर जेहान दारुवाला ने शनिवार को मोंजा में एफआईए फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप की दूसरी स्प्रिंट रेस जीती। यह जेहान के करियर की दूसरी फॉर्मूला 2 रेस जीत है और इस सीज़न की उनकी पहली जीत है। जेहान पिछले साल दिसंबर में साखिर ग्रां प्री के दौरान फॉर्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।