inshorts

भारतीय वायुसेना का ड्रोन अनियंत्रित होकर पंजाब के गुरदासपुर में गिरा

भारतीय वायुसेना का एक ड्रोन (रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट) मंगलवार को नियंत्रण खोने के बाद पंजाब के गुरदासपुर स्थित कलानौर के एक खेत में गिर गया। बकौल खबर, यह ड्रोन जम्मू एयरबेस का था जो एक तकनीकी खराबी के कारण वहां गिर गया। वहीं, वायुसेना इस बात की जांच कर रही है कि ड्रोन में क्या तकनीकी खामी आई थी।