भारतीय वायुसेना के काफिले पर जम्मू-कश्मीर में हुआ आतंकी हमला

न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पुंछ (जम्मू-कश्मीर) ज़िले में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया है। इस हमले में सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं। अधिकारियों ने कहा, "राष्ट्रीय राइफल्स की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी...और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है...वाहनों को एक एयरबेस के अंदर सुरक्षित रखा गया है।"