भारतीय वायुसेना के काफिले पर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 1 जवान हुआ शहीद
भारतीय वायुसेना ने शनिवार को 'X' पर बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान गोली लगने से घायल हो गए जिनमें से एक जवान की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि हमले में घायल हुए जवानों को तत्काल निकटतम सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।