भारतीय विदेश मंत्री का व्यवहार हमारे लिए शर्मनाक है: बिलावल के भारत दौरे पर इमरान खान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एससीओ की बैठक में शामिल होने इसी हफ्ते भारत आने पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "दुनिया में पाकिस्तान की बेइज़्ज़ती हो रही है। बिलावल के भारत जाने पर जैसा व्यवहार भारत के विदेश मंत्री (एस. जयशंकर) का था, यह हम सब के लिए शर्म की बात है।"