भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने नई एयरलाइन 'फ्लाई91' को दी परिचालन की मंज़ूरी

भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को नई एयरलाइन 'फ्लाई91' को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट जारी कर दिया। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार की 'उड़ान' स्कीम के तहत फ्लाई91 को उड़ान के लिए रूट्स आवंटित किए गए थे। फिलहाल फ्लाई91 सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ और अगाती को बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद और पुणे से जोड़ेगा।