भारतीय शख्स ने सैम ऑल्टमैन को 1 साल पहले भेजा मैसेज किया शेयर, ऑल्टमैन ने दिया था जवाब

एक भारतीय शख्स ने 1-वर्ष पहले ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को इंस्टाग्राम पर भेजे मेसेज का स्क्रीनशॉट 'X' पर शेयर किया है। शख्स ने लिखा था, "सैम कोई ऐसा तरीका है जिससे मुझे आपके दिल्ली इवेंट का निमंत्रण मिल सके?" इसके जवाब में ऑल्टमैन ने 'बिल्कुल' लिखकर शख्स को ओपनएआई के कर्मचारी को मेल करने के लिए कहा था।