आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून-2022 में भारतीय इक्विटी बाज़ारों से ₹50,203 करोड़ निकाले हैं। मार्च-2020 में एफपीआई द्वारा भारतीय बाज़ारों से निकाले गए ₹61,973 करोड़ के बाद से यह सबसे बड़ी निकासी है। गौरतलब है कि 2022 के पहले 6 महीनों में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ारों से लगभग ₹2.2 लाख करोड़ निकाले हैं।