inshorts

भारतीय सीईओ वायरस, एक महामारी जिस पर हमें गर्व है: पराग अग्रवाल पर आनंद महिंद्रा

पराग अग्रवाल के ट्विटर का नया सीईओ बनने पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है, "यह एक महामारी...जिसे खुशी और गर्व से कह सकते हैं कि भारत से शुरू हुई।" बकौल महिंद्रा, "यह भारतीय सीईओ वायरस है...इसकी कोई वैक्सीन नहीं।" उन्होंने यह प्रतिक्रिया स्ट्राइप सीईओ के '6 बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के' वाले ट्वीट पर दी।