भारतीय सीमा पर चीन का अतिक्रमण अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन है: जर्मन राजदूत

भारत में नवनियुक्त जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा है कि भारतीय सीमा पर चीन का अतिक्रमण अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन है और इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर यूरोप के आक्रोश को भी समझने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "भारत...अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन को अच्छी तरह...समझता है।"