भारतीय सेना न होती तो हम भी यहां न होते: अरुणाचल में भारत के अंतिम गांव काहो के निवासी
भारतीय सेना द्वारा ‘आदर्श गांव’ के रूप में विकसित किए जा रहे भारत के अंतिम गांव काहो (अरुणाचल प्रदेश) के निवासियों ने कहा है कि उन्हें चीनी सेना की तरफ से घुसपैठ का डर सताता है। गांव के एक शख्स ने कहा, “1962 की लड़ाई के वक्त अगर यहां भारतीय सेना नहीं होती तो...शायद हम भी आज यहां नहीं होते।”