भारतीय सेना ने रविवार को लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा तिरंगा फहराया। यह झंडा भारतीय सेना व फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है। भारतीय सेना ने कहा कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए सरकार की पहल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के तहत झंडा फहराया गया है।