भारतीय सेना द्वारा 21 अगस्त को पकड़े गए आतंकवादी तबारक हुसैन ने कहा है कि उसे पाकिस्तानी सेना के एक कर्नल ने आत्मघाती मिशन पर भारत भेजा था। बकौल आतंकी, भारतीय सेना पर हमले के लिए उसे ₹30,000 की पेशकश की गई थी। आतंकी को नौशेरा (राजौरी) स्थित झंगर सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया गया था।