भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 'नेपाली सेना के जनरल' मानद उपाधि से सम्मानित किया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि एक-दूसरे के थल सेना प्रमुखों को मानद उपाधि से सम्मानित करने की यह प्रथा सात दशकों से चली आ रही है। जनरल पांडे नेपाल के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।