समाचार एजेंसी एएनआई ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से भारतीय सैनिकों की गलवान घाटी पर नव वर्ष मनाने की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में भारतीय सैनिक तिरंगा लिए हुए दिख रहे हैं और एक अन्य तस्वीर में तिरंगे के साथ डोगरा रेजिमेंट का झंडा भी लहराता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि गलवान में डोगरा रेजिमेंट तैनात है।