भारतीय सैनिकों ने उनकी पोस्ट पर हमले के लिए पाक द्वारा भेजे गए आतंकी को दिया अपना खून
सेना ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में 21 अगस्त को एक बॉर्डर पोस्ट पर हमले की कोशिश के दौरान गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए एक आतंकवादी को भारतीय सैनिकों ने रक्तदान किया है। आतंकवादी ने बताया था कि उसे पाकिस्तानी सेना के एक कर्नल ने 30,000 पाकिस्तानी रुपए देकर आत्मघाती मिशन पर भारत भेजा था।