भारतीय स्कीअर आरिफ ने ट्रेनिंग के लिए टाली थी शादी, विंटर ओलंपिक्स के लिए किया क्वॉलिफाई
कश्मीर के 31-वर्षीय स्कीअर आरिफ खान ने फरवरी में बीजिंग में होने वाले 2022 विंटर ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। उनकी सितंबर में शादी होने वाली थी लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुलते ही उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देने का फैसला किया। उनके पिता यासीन ने कहा, "शादी स्थगित करने का फैसला कर वह...ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रिया चले गए।"