भारतीय स्टार्टअप्स की फंडिंग फरवरी में सालाना आधार पर 77% घटकर रही $1.32 बिलियन: खबर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल फरवरी में भारतीय स्टार्टअप्स में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल कंपनियों की फंडिंग में फरवरी 2022 के मुकाबले 77% की गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2023 में भारतीय स्टार्टअप्स ने 91 सौदों से $1.32 बिलियन जुटाए। बकौल रिपोर्ट, पिछले साल फरवरी में भारतीय स्टार्टअप्स ने 308 सौदों से $4.77 बिलियन जुटाए थे।