पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप-2022 के सुपर 4 चरण मैच में अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स के व्यवहार की आलोचना की है। बकौल अख्तर, अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने आसिफ अली को आउट करने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है...(यहां तक की)...भारतीय खिलाड़ी भी हमारे साथ पप्पियां-झप्पियां कर रहे हैं।"