भारतीय-अमेरिकी मॉडल और इन्फ्लुएंसर अपर्णा सिंह ने वाराणसी के अपने उस वीडियो को लेकर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने काशी को डरावना शहर बताया था। वीडियो में अपर्णा कह रही हैं, "गंगा नदी कितनी प्रदूषित है? होटल के रास्ते में शवों को जलते देखा।" लोगों की आलोचना के बाद अपर्णा ने कहा, "मैं आप सभी से क्षमा मांगना चाहती हूं।"